Labels

Showing posts with label विटामिन. Show all posts
Showing posts with label विटामिन. Show all posts

Saturday, 3 March 2012

विटामिन की एक गोली खाइये और त्वचा के कैंसर से बचिये!

लंदन: वैज्ञानिकों का कहना है कि यदि आप त्वचा के कैंसर से बच कर रहना चाहते हैं तो रोज विटामिन की एक गोली लेने से ऐसा संभव हो सकता है। एक नये अध्ययन में यह बात सामने आई है कि रोज विटामिन ए की खुराक लेने से त्वचा के कैंसर के सबसे भीषण स्वरूप ‘मेलानोमा’ को दूर रखा जा सकता है।

डेली मेल में छपी खबर के अनुसार, विटामिन ए का प्रमुख तत्व ‘रेटिनोल’ खासतौर पर महिलाओं को इस बीमारी से बचा सकता है। हालांकि इस अध्ययन में यह भी साफ किया गया है कि इसका संबंध विटामिन ए युक्त खाद्य पदार्थ जैसे गाजर, अंडे और दूध से नहीं है।‘कैसर परमानेंट नार्दन कैलिफोर्निया डिवीजन ऑफ रिसर्च’ ने ऐसे 70 हजार लोगों का अध्ययन किया जो अपने खाने में विटामिन ए लेते थे।

इसमें पाया गया कि विटामिन ए लेने वाले लोगों को त्वचा का कैंसर होने की संभावना 60 प्रतिशत तक कम होती है। साथ ही जो लोग एक दिन में इस विटामिन की 1200 मिलीग्राम खुराक ले रहे थे उनको त्वचा के कैंसर की 74 प्रतिशत तक कम संभावना होती है।-Date: 3/2/2012 3:38:11 PM, Punjab Kesri

Monday, 27 February 2012

वसा रहित दूध बेहतर

दूध से मिलने वाले घी एवं मक्खन के अधिक सेवन से शरीर में वसा की मात्रा बढ़ जाती है। शारीरिक श्रम कर इसको खर्च नहीं करने से मोटापा एवं कोलैस्ट्रॉल बढ़ जाता है जबकि दूध एवं दही विटामिन ‘डी’ एवं कैल्शियम के महत्वपूर्ण स्रोत हैं। ये हड्डियों एवं मांसपेशियों को मजबूत बनाने में सहायक हैं। वहीं एक शोध के मुताबिक वसा रहित यानी बिना मक्खन-घी वाले दूध का सेवन सभी के लिए लाभदायक होता है। यह वसा रहित दूध मोटे लोगों के वजन को 70 प्रतिशत तक कम कर देता है। ऐसे दूध में मौजूद विटामिन ‘डी’ हृदय रोगों की संभावना को रोकता है।-Date: 27/02/2012 12:37:36 AM, PK